फेसबुक ने हाल ही में रियलिटी चश्मा बनाने के विषय में बताया है. और फेसबुक इस रियलिटी चश्मा पर काम कर रहा है. और इस बात का खुलासा इस हफ्ते की शुरुआत में एक पेटेंट आवेदन के दौरान किया गया था
क्वार्टज की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने दुनिया को चश्मे की तस्वीर दिखायी है. परन्तु ऐसी कोई सूचना नहीं दी की कंपनी इस पर कार्य कर रही है. जकरबर्ग ने बताया की आप इस चश्मे से वास्तव में भौतिक रूप से कई चीजो को कर सकते हो आप इस चश्मे का इस्तेमाल करके कोई गेम खेलना सकते हो वीडियो देख सकते हो और आप स्मार्टफोन के सभी काम इस चश्मे के माध्यम से कर सकते हो बस हाथ घुमाइए और आपके सामने सब कुछ हाजिर हो जाएगा.
फेसबुक के स्वामित्व कंपनी oculus इस टेक्नोलॉजी को डेवेलप कर रही है. परन्तु यह कहा नही जा सकता की यह तकनीकी कब तक लॉन्च होगी. अप्रैल में फेसबुक के एफ 8 डेवलपर सम्मेलन के पहले दिन मार्क ने फ्यूचर टेक्निक्स के बारे में जानकारी दी थी और एआर रियलिटी की व्याख्या करते हुए कहा की यह तकनीकी दुनिया को देखने के लिए एक नजरिया बदल देगी और मार्क ने कहा की स्मार्टफोन के बाद कंज्यूमर के लिए टेक प्लेटफार्म की अगली बड़ी चीज एआर रियलिटी ही होगी.

कोई टिप्पणी नहीं