एक दूसरे के हुए विरुष्का,साथ खाई जीने मरने की कसमें

Share:
बॉलीवुड  की रानी अनुष्का शर्मा और क्रिकेट के किंग विराट कोहली विवाह के बंधन में बंध गए है.इस साल की सबसे बड़ी शादी माने जाने वाली,विराट और अनुष्का की शादी से सस्पेंस हट गया है. फाइनली उन्होंने इटली के  मिलान शहर में एक आलिशान रिसोर्ट में शादी कर ली  है.विराट और अनुष्का की शादी की चर्चाओं का बाजार काफी गरम था खबर आ रही थी की विराट-अनुष्का की शादी 12 दिसम्बर को होगी,क्योकि 12 दिसम्बर अनुष्का शर्मा अपने लिए बेहद लकी मानती है क्योकि इसी दिन उनकी सुपरहिट फिल्म  रब ने बना दी जोड़ी रिलीज हुई थी,जिससे वह बॉलीवुड जगत में अपनी धाक जमा पाई थी.
शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, औपचारिक ऐलान जल्द
आज से 2 दिन पहले अनुष्का शर्मा और उनका परिवार एअरपोर्ट पर देखे गए थे लेकिन उनके मेनेजर ने इस बात से इनकार कर दिया था की विराट और अनुष्का की शादी होने वाली है.आपको बता दे की जिस रिसोर्ट में विराट और अनुष्का ने साथ जीने मरने के कसमें खाई है वो रिसोर्ट रॉयल शादियों के लिए टॉप 20 रिसॉर्ट्स में शामिल  है.फोर्ब्स की सूची के अनुसार बोर्गो फिनोचीतो रिसोर्ट खर्च के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिसोर्ट है इस रिसोर्ट में सिर्फ 22 कमरे है जिसमें सिर्फ 44 लोग ही रुक सकते है. 

ये भी पढ़े 


कोई टिप्पणी नहीं