करिश्माई कोहली ने रचा इतिहास, जड़ दिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक

Share:
करिश्माई कोहली ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। श्रीलंका के खिलाफ कोहली का यह लगातार दूसरा दोहरा शतक है। विनोद कांबली के बाद विराट कोहली दूसरे भारतीय हो गए हैं जिन्होंने लगातार दो डबल सेंचुरी लगाई हैं। रिकॉर्डतोड़ कोहली की ये छठी डबल सेंचुरी है।


विराट कोहली दिल्ली के है और दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भी वह रिकॉर्ड की झड़ी लगाते जा रहे हैं। बतौर कप्तान टेस्ट में डबल सेंचुरी डबल सेंचुरी लगाने के मामले में विराट कोहली दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं।

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कोटला मैदान 200 बनाते ही श्रीलंका के खिलाफ बैक टू बैक डबल सेंचुरी जडी़ और अपने टेस्ट करियर की छठी डबल सेंचुरी भी लगाई। विराट कोहली से पहले ब्रायन लारा सबसे ज्यादा 5 डबल सेंचुरी लगाकर नंबर वन बने हुए थे।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी अब कप्तान विराट कोहली के नाम हो गई है। कोहली ने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (5), सर डॉन ब्रैडमैन (4), माइकल क्लार्क (4) और ग्रीम स्मिथ (4) को पीछे छोड़ दिया है। 


कोई टिप्पणी नहीं