इस रिसोर्ट में हुई थी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी, देखें रिसोर्ट की लुभावनी तस्वीरें

Share:
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी फैंस के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। जिस दिन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिर वह दिन आ ही गया। जी हां! कल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के पवित्र बंधन में बंध गये हैं। कोहली और अनुष्का ने इटली के जिस रिसोर्ट में साथ जीने मरने की कसमें खाई हैं। हम उस रिसोर्ट के बारे में आपको कुछ इंटरेस्टिंग बताने जा रहे हैं।


इटली के मिलान शहर के बोर्गो फिनोचीतो रिसोर्ट केबल रॉयल शादियों के लिए बुक किया जाता है। मजे की बात यह है कि यह रिसोर्ट दिसंबर के महीने में बंद रहता है लेकिन विराट और अनुष्का की शादी के लिए इस रिसोर्ट को खुलवाया गया है।


बोर्गो फिनोचीतो रिसोर्ट दुनिया के दुनिया के टॉप-20 रिसोर्ट में शामिल है। यह रिसोर्ट और दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिसोर्ट भी है। इस रिसोर्ट में केवल 22 कमरे हैं और इस रिसोर्ट के रोजाना खर्चे करोड़ों से ऊपर जाते हैं। फोर्ब्स के अनुसार इस रिसोर्ट के एक कमरे का हर सप्ताह खर्च 147, 312 अमेरिकन डॉलर यानी (98 लाख रुपए) से अधिक आता है। अगर रोजाना एक कमरे के खर्चे की बात करें तो, वह 14 लाख रुपए से भी अधिक है और इस रिसोर्ट में कुल 22 कमरे हैं तो पूरे रिसोर्ट का रोजाना खर्च 3 करोड़ 8 लाख जाएगा।


अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी ये फेवरेट रिसोर्ट है और वह अपनी पत्नी के साथ इस रिसोर्ट में एक रात गुजार चुके हैं। बोर्गो फिनोचीतो रिसोर्ट 800 साल पुराना गांव था जो कि अब एक रिसॉर्ट है और इस रिसोर्ट के मालिक जॉन फिलिप्स है।


सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की बातों को मह़ज एक अफवाह ही बताया जा रहा था। यहां तक कि अनुष्का शर्मा के मैनेजर ने भी शादी की बात का खंडन किया था। लेकिन कल ट्विटर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी शादी की बात को कबूल किया है और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाई हैं।

विराट और अनुष्का के सोशल मीडिया पर शादी की बात को पुष्टि करने के बाद बधाइयों के तातें लग गई। विराट कोहली और अनुष्का को सोशल मीडिया पर हर जगह से बधाइयां भरे संदेश आ रहे। सचिन अमिताभ बच्चन, साइना नेहवाल समेत कई दिग्गजों ने बधाइयां भरे ट्वीट करें।

कोई टिप्पणी नहीं