विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में शादी की थी। करीबी रिश्तेदारों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में विराट और अनुष्का ने सात फेरे लिए। विराट और अनुष्का उसके बाद हनीमून मनाने रोम चले गए। खबरों की मानें तो आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वतन लौट सकते हैं वहीं उनके करीबी रिश्तेदार और परिवारजन मंगलवार को ही वतन लौट आए थे।
वतन लौटने के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन के इनविटेशन भेज दिए गए हैं।
11 दिसंबर और 12 दिसंबर का दिन विराट और अनुष्का के नाम रहा। सोशल मीडिया पर तो मानों बधाइयां और विराट-अनुष्का की वेडिंग तस्वीरों की बाढ़ सी आ गई। विराट कोहली जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे और अनुष्का शर्मा भी अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगीं।
अब सवाल उठता है कि यह कपल कहां रहेंगा। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर किसी महल से कम नहीं है। मुंबई में बरेली स्थित एक अपार्टमेंट में यह दोनों कपल सि्फ्ट होने वाले हैं। इस लग्ज़री अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड रुपए है और विराट कोहली-अनुष्का ने इस अपार्टमेंट को साल 2016 में खरीदा था।
यह अपार्टमेंट 7117 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। इस अपार्टमेंट में सभी सुविधाएं मौजूद है। इस अपार्टमेंट में चार बेडरूम है और यहां से अरेबियन सी का नजारा भी अद्भुत देखने को मिलता है। इस अपार्टमेंट में लिविंग रूम, स्पा वाला बाथरुम, एक बच्चे का कमरा, किचन, जिम हॉल, स्पोर्ट्स की सुविधाएं हैं। यह प्रोजेक्ट साढे़ चार एकड़ में फैला हुआ है। युवराज सिंह ने भी साल 2013 में इसी जगह अपार्टमेंट खरीदा था।

कोई टिप्पणी नहीं