एक दूजे के हुए विराट और अनुष्का, यहां सबसे पहले देखे शादी की तस्वीरें

Share:
पिछले काफी दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस पिछले कई दिनों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे कि कब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक दूजे के हो जाएंगे।

विराट कोहली की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर आग तरह पकड़ बना ली है। अभी तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इन तस्वीरों को देख आप भी यकीन करने लग जाएंगे।


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मिलान शहर के एक रिज़ॉर्ट में शादी की है। इस रिसोर्ट में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ सात फेरे भी लिए और यह रिसॉर्ट दुनिया का दूसरा सबसे महंगा रिसोर्ट है यहां केवल 22 ही कमरे हैं जिनमें 44 मेहमान रुक सकते हैं। यही कारण है कि विराट कोहली ने अपने करीबी दोस्तों को शादी में नहीं बुलाया।


विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में खुलकर इंजॉय किया। मीडिया और फैंस से बचने के लिए कोहली और अनुष्का में अपनी शादी के बारे में खुलकर नहीं बताया। विराट कोहली की शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही नजर आए हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी फैंस के लिए नई खुशियों की सौगात लेकर आई है।



कोई टिप्पणी नहीं