अंडर-19 विश्व कप के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, इस युवा खिलाड़ी को मिली कमान

Share:
अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन कर दिया है। मुंबई के होनहार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 2018 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। अंडर-19 विश्व 16 टीमों के बीच खेला जाएगा और इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और आखरी फाइनल मुकाबला 3 फरवरी को खेला जाएगा। इस बार अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी न्यूजीलैंड कर रहा है। 


15 सदस्य अंडर-19 टीम में 18 साल की युवा पृथ्वी शॉ टीम की कमान संभालेंगे और उपकप्तान शुभम गिल होंगे। यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के चार शहरों और 7 स्थानों पर खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस बार ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, जिंबाब्वे और पापुआ न्यू गिनी जैसी टीमें शामिल है।

2018 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: पृथ्वी शॉ (कप्तान), शुभम गिल (उप कप्तान) मनजोत कालरा, हिमांशु राणा, रियान पराग, अभिषेक शर्मा, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हार्दिक देसाई (विकेटकीपर), शिवम मावी, कमलेश नगरकोटि, इशान पॉरेल, अर्शदीप सिंह, मुकुल रॉय, शिव सिंह और पंकज यादव

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैंः ग्रुप-ए में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, केन्या और दक्षिण अफ्रीका है। जबकि ग्रुप-बी में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जिंबाब्वे और पापुआ न्यू गिनी को रखा गया है। ग्रुप-सी में बांग्लादेश, नामीबिया कनाडा और इंग्लैंड हैं।  ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, आयरलैंड और श्रीलंका को रखा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं