भारतीय टीम के प्रतिभाशाली ओपनर और आईपीएल की सबसे बेहतरीन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे मैचो की कप्तानी सौंपी गई है.ऐसे में रोहित के ये असल परीक्षा है.और खुद को साबित करने का सबसे बेहतरीन मौक़ा है.विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर है.
रोहित के पास है टीम को नंबर 1 बनाने का शानदार मौका
वनडे रैंकिंग में की बात करी जाए तो साउथ अफ्रीका की टीम 120 रेटिंग अंको के साथ पहले स्थान पर है.जबकि भारत भी 120 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है, दशमलव के बाद के अंको की गणनाओं से साउथ अफ्रीका की टीम भारतीय टीम से आगे है.यदि रोहित के नेतृत्व में टीम शानदार प्रदर्शन करती है,और मैच जीतने में सफल होती है तो भारतीय टीम के 121 रेटिंग अंक हो जाएंगे और अफ्रीकी टीम को पछाड़ भारतीय टीम पहले स्थान पर आ जायेगी.
रोहित के लिए जीत की राह सरल भी लग रही है क्योकि श्रीलंकाई टीम का यह वर्ष बुरे दौर से गुजरा है और टीम शानदार प्रदर्शन नहीं दिखा सकी है.ऐसे में रोहित सेना श्रीलंकाई टीम को पटखनी दे सकती है.श्रीलंकाई टीम की बात करे तो इस साल लंकाई टीम 26 वनडे मैचो में सिर्फ 4 जीत हासिल कर पाई है. और बाकी मैचो में उसे हार का सामना करना पड़ा है.आपको बता दे की भारत और श्री लंका के बीच पहला वनडे 10 दिसम्बर को 11:30 बजे खेला जाना है, इसका लाइव प्रशारण स्टार स्पोर्ट और DD नेशनल पर दिखाया जायेगा.
कोई टिप्पणी नहीं