भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था,वनडे टीम के लिए विराट कोहली को आराम देकर रोहित शर्मा को कप्तान सौंपी गई थी.इसके साथ ही भारतीय चयनकर्ता समिति ने कल यानी 4 दिसंबर को टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम को घोषणा कर दी है.जिसमें चौकाने वाले बदलाव देखने को मिले है.3 मैचो की सीरीज के लिए 3 नए चेहरों को भारतीय टीम में जगह दी है.इस टी20 सीरीज में रोहित शर्मा को एक बार फिर कप्तान बनाया गया है,और विराट कोहली को आराम दिया गया है.इस सीरीज में वाशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और बासिल थम्पी टी-20 टीम में नए चेहरे हैं, जबकि जयदेव उनादकट एक बार फिर वापसी कर रहे है.
इसी के साथ ही चयनकर्ताओं ने जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है,इस सीरीज में जसप्रीत बुम्रराह अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे वहीँ दूसरी तरफ पार्थिव पटेल एक बार फिट टीम में वापसी करेंगे.
इसी के साथ ही चयनकर्ताओं ने जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है,इस सीरीज में जसप्रीत बुम्रराह अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे वहीँ दूसरी तरफ पार्थिव पटेल एक बार फिट टीम में वापसी करेंगे.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान),लोकेश राहुल,श्रेयश अय्यर,मनीष पांडे,दिनेश कार्तिक,महेंद्र सिंह धोनी,हार्दिक पंड्या,वाशिंगटन सुन्दर,याज़ुवेंद्र चहल,कुलदीप यादव,दीपक हुड्डा,जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद सिराज,बासिल थम्पी,जयदेव उनाद्कट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज कके लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान),अजिंक्य रहाने (उपकप्तान),शिखर धवन,लोकेश राहुल,चेतेश्वर पुजारा,रोहित शर्मा,रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर),पार्थिव पटेल (विकेटकीपर),रविचंद्रन अश्विन,रविन्द्र जडेजा,भुवनेश्वर कुमार,मोहम्मद शमी,इशांत शर्मा,उमेश यादव,जसप्रीत बुमराह
कोई टिप्पणी नहीं