एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इस स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा,2017 में रहे अव्वल

Share:
भारत और श्रीलंका के बीच करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को करारी शिकस्त देकर  ये सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.इस सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से शानदार दोहरा शतक लगाया और साथ ही  इस सीरीज में 13 छक्के ठोककर एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा 1 कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के मारने वालो की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुँच गए है.वहीँ अगर क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक छक्के मारने की बात की जाए तो रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज है.
Image result for रोहित
हिटमैन ने इस वर्ष सर्वाधिक 46 छक्के मारे है इसके लिए उन्होंने 21 मैच खेले है.वहीँ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या शामिल है.जिन्होंने इस साल 30 छक्के लगाए है.अगर वन क्रिकेट इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्को की बात की जाए तो रोहित से आगे एबी डिविलियर्स है,जिन्होंने वर्ष 2015 में 20 मैच में 58 छक्के लगाए.इसके साथ ही दुसरे स्थान पर है.पास्कितान के बेहतरीन खिलाड़ी शाहिद अफरीदी जिन्होंने वर्ष 2002 में 48 छक्के मारे थे.इसके बाद भारत की हिटमैन रोहित शर्मा का नंबर आता है.

कोई टिप्पणी नहीं