मोहाली में रोहित शर्मा का बल्ला ऐसा गऱजा कि श्रीलंकाई गेंदबाज अपनी जान बचाते दिखाई पडे़। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा का यह पहली बार दोहरा शतक नहीं है वह इससे पहले भी श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेल चुके हैं। इस पारी में रोहित शर्मा ने चौके और छक्कों की तो मानो बौछार सी कर दी। आज का यह दोहरा शतक रोहित शर्मा के लिए खास हो गया है। शायद ही रोहित शर्मा अपने जीवन में आज के इस दिन और इस पारी को भुला पाएंगे।
रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे करियर का 16वां शतक लगाया और वहीं बतौर कप्तान उनका यह पहला शतक है। रोहित शर्मा ने पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है। सहवाग ने अपने वनडे करियर में 15 अंतर्राष्ट्रीय वनडे शतक लगाए हैं और इस मामले में रोहित उनसे 16 शतकों के साथ आगे निकल गए हैं।
पत्नी रितिका को दिया रोहित ने दोहरे शतक के रूप में तोहफाः 13 दिसंबर, 2015 को रोहित शर्मा ने इवेंट प्लानर रितिका सजदेह के साथ सात फेरे लिए थे और रोहित शर्मा की इस धमाकेदार पारी ने सही मायने में आज का दिन यादगार बना दिया है। तीसरा दोहरा शतक बनाते ही रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह को मैदान से ही फ्लाइंग किस दिया। रितिका भी रोहित शर्मा के दोहरा शतक बनाते ही इमोशनल हो गईं। इससे अच्छा तोहफा शायद ही रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका को आज के दिन दे पाते।
बने दुनिया के एकमात्र 3 दोहरे शतक बनाने वाले खिलाडीः रोहित शर्मा ने 208 रनों की नाबाद पारी में 13 चौके और 12 छक्के लगाए। रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट इतिहास में तीन दोहरे शतक लगाए हैं। 264 और 209 रनों की पारी के रूप में रोहित शर्मा ने पहले दो दोहरें शतक लगाए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं