पहले टी20 में इन 11 महारथियों के साथ लंका फ़तेह करने उतर सकती है भारतीय टीम

Share:
इस समय भारतीय टीम अपनी सबसे बेहतरीन दौर से गुजर्  रही और तीनो प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन कर रही है पहली विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट श्रीलंका को मात दी.और अब रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में अपना हक़ जमा लिया है,इसी के साथ ही अब रोहित सेना को लंकाई टीम के खिलाफ टी20 की अग्नि परीक्षा देनी है,
India Predicted XI for first T20I against Sri Lanka
यदि रोहित इस अग्नि परीक्षा में पास हो जाते है तो विराट के बाद रोहित ही कप्तानी के सबसे उपयुक्त विकल्प होगे,टी20 सीरीज में रोहित के पास शिखर धवन,लोकेश राहुल,श्रेयस अय्यर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धारदार हथियार है जो विपक्षी टीम पर कभी भी किसी भी परिस्थियों में हमला करने को तैयार रहते है.हाल ही में शिखर धवन,और श्रेयश ने वनडे सीरीज में शानदार खेल दिखाया,और उनसे टी20 सीरीज में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.आइये जानते है पहले टी20 के लिए किन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है,भारतीय टीम.

टी20 के लिए भारतीय संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान),शिखर धवन,लोकेश राहुल,श्रेयश अय्यर,मनीष पांडे,महेंद्र सिंह धोनी,हार्दिक पंड्या,याज़ुवेंद्र चहल,कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमराह,जयदेव उनाद्कट  

कोई टिप्पणी नहीं