11 लाख रुपए से अधिक कीमत की है ये एक डिजिटल मुद्रा, भूलकर भी ना करें निवेश

Share:
बिटकॉइन नामक डिजिटल मुद्रा आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। 2009 में शुरू हुई बिटकॉइन( क्रिप्टो करेंसी) आज दुनिया भर में अपना डंका बजा रही है। दुनिया भर के निवेशक आज बिटकॉइन में अपना पैसा लगा रहे हैं क्योंकि इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी ने सबको अपनी ओर आकर्षित कर रखा है। अगर आप आज 1 बिटकॉइन खरीदते हैं तो उसके लिए आपको 11 लाख से अधिक रुपए चुकाने होंगे। क्या बिटकॉइन में निवेश करना फायदेमंद है या नुकसानदायक ? 


आज के समय में हर आम आदमी बस यही सोचता है काश उसके पास कुछ बिटकॉइन होते। तो वह भी आज करोड़पति और अरबपति होता। 9 साल पहले लॉन्च हुई यह डिजिटल वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन आज विदेशों में 18 हजार Us डॉलर के बराबर हो चुकी है। 1 बिटकॉइन खरीदने के लिए आपको 18 हजार US डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। वहीं भारत में 1 बिटकॉइन की कीमत 11 लाख रूपय से अधिक है।

पिछले 48 घंटों में 1 बिटकॉइन की कीमत एक से दो लाख रुपये बढ़ चुकी है। 12 नवंबर, 2017 को 1 बिटकॉइन की कीमत केवल 2 लाख रूपय ही थी और आज उसी बिटकॉइन की कीमत 11 लाख से ऊपर हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिटकॉइन आने वाले समय में 15 लाख से ऊपर होने वाला है लेकिन उसके बाद इसका बुलबुला ऐसा फूटेगा कि लाखों करोड़ों लोगों को ले डूबेगा।


क्या बिटकॉइन वैध है ?


भारत में बिटकॉइन ना तो वैध है और ना ही अवैध है। बिटकॉइन को लेकर आरबीआई ने कोई भी रूल नहीं बनाया है। सरकार बिटकॉइन को लेकर विचार विमर्श कर रही है कि इसे वैध जाए या अवैध। क्योंकि आतंकवादी बिटकॉइन के रूप में फिरौती मांगने लग गए हैं। बिटकॉइन की वजह से भारत में ब्लैक मनी को भी छुपाया जा रहा है और कई बड़े स्कैम भी हो रहे हैं। क्योंकि बिटकॉइन जो ट्रांसफर होते हैं वह सिर्फ वॉलेट एड्रेस के द्वारा होते हैं और ऐसे में किसी भी व्यक्ति का पता लगाना मुश्किल है कि वह वॉलेट किसका है। दुनिया के कई देश बिटकॉइन को वैध कर चुके हैं जिसमें कनाडा, साउथ अफ्रीका, अमेरिका जैसे बड़े देश शामिल है।

इस समय आप सोच रहे होंगे कि अगर हम बिटकॉइन में निवेश करते हैं तो फायदे में रहेंगे? जी नहीं! आप गलत सोच रहे हैं। इस समय बिटकॉइन में निवेश करना किसी जुए के बराबर ही है। आपका पैसा कुछ ही दिनों में डबल भी हो सकता है नहीं तो डूबने की पूरी संभावना है। हम आपको बिटकॉइन में निवेश करने के लिए बिल्कुल भी नहीं कहेंगे क्योंकि इसका बुलबुला जल्द फूटने वाला है और उसके बाद काफी लोगों को लाखों-करोड़ों का नुकसान होगा। 

बिटकॉइन की कीमतों में भारी इजाफा होने के कारण इसकी हैक होने की संभावना भी बढ़ गए हैं। 2 दिन पहले ही हैकरों ने एक माइनिंग साइड हैक करी, जिसमें तकरीबन 60 मिलियन डॉलर कीमत के 4700 बिटकॉइन हैक हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं