इस वर्ष स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेइजु ने अपनी सुपर एम चार्ज टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया है. जो कि 20 मिनट में पूरी तरह से एक स्मार्टफोन को चार्ज कर सकती है. यह तकनीक अपने प्रतिस्पर्धि वीओईसी और क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी की तुलना में काफी तेज़ है. और इस तकनीक को बार्सिलोना में दर्शकों के सामने पेश किया गया था.
एमडब्ल्यूसी में अपने डेमो के दौरान मेइजू ने 3,000 एमएएच बैटरी पैकिंग वाले स्मार्टफोन पर इस चार्जिंग तकनीक को दिखाया स्मार्टफोन ने पांच मिनट में 30 प्रतिशत तक, दस मिनट में 60 प्रतिशत, पंद्रह मिनट में 85 प्रतिशत और बीस मिनट के अंदर पूरी तरह से स्मार्टफोन चार्ज कर दिया और हमें उम्मीद है कि भविष्य के सभी स्मार्टफोन को सुपर एम चार्ज तकनीक के साथ आना होगा.
मेइजु का दावा है कि सुपर एम चार्ज तकनीक काफी अधिक सुरक्षित है और अधिक ऊर्जा कुशल है. यह केवल आधे से अधिक विद्युत प्रवाह का उपयोग करती है, और 98 प्रतिशत सुपर उच्च क्षमता पैदा करती है. जब यह फोन को तेजी से चार्ज करती है. तो इसका सिस्टम स्मार्टफोन को गर्म होने से रोकता है. यह अधिकतम 39 डिग्री पर फोन को शांत चार्ज करती है.
इस तकनीक की तुलना ओप्पो के वीओओसी से करे तो इस फास्ट चार्जिंग प्रौद्योगिकी को पिछले साल एमडब्ल्यूसी पर लॉन्च किया गया था और यह केवल 15 मिनट में 2,500 एमएएच बैटरी के साथ एक स्मार्टफोन को पूरी तरह चार्ज करने का दावा करता है. परन्तु मेइजु की स्थिति इससे बेहतर है. यह सुपर एम चार्ज सुरक्षित है. क्योंकि यह फोन को गर्म होने से रोकता है और स्मार्टफोन को जल्द भी चार्ज करता है.
जानिए वायरलेस चार्जिंग किस तरह काम करती है
जानिए वायरलेस चार्जिंग किस तरह काम करती है



कोई टिप्पणी नहीं