दिल्ली। विराट "द रन मशीन कोहली" एक के बाद एक उपलब्धियां अपने नाम करते जा रहे हैं। कप्तान कोहली ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर अपना 20वां टेस्ट शतक जड़ा। यह विराट कोहली का 52वां अंतरराष्ट्रीय शतक था। शतक से पहले विराट कोहली कोटला मैदान पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुके थे। तीसरा और आखिरी टेस्ट में 25 रन बनाते ही विराट कोहली ने 5000 रनों के आंकड़े को छू लिया। और तो और विराट कोहली ने 16000 अंतर्राष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए हैं।
विराट कोहली को इस उपलब्धि को हासिल करने में 63 टेस्ट मैचों की 105 पारियां लगी। विराट कोहली 5 हजारी क्लब में शामिल होने वाले भारत के ग्यारहवें खिलाड़ी भी बन गए हैं। विराट कोहली सबसे कम इनिंग में पांच हजारी क्लब में शामिल होने वाले भारत के चोथें खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट कोहली से पहले सुनील गावस्कर सबसे कम 95 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम कर चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग 99 और सचिन तेंदुलकर ने 103 पारियों में इस मुकाम को छुआ था।
तीसरे और आखिरी टेस्ट में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज केएल राहुल की जगह शिखर धवन को खिलाया गया। लेकिन धवन इस मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और 23 रन बनाकर आउट हो गए। चेतेश्वर पुजारा भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली और मुरली विजय ने 283 रनों की शानदार साझेदारी रची।
मुरली विजय इस सीरीज में लगातार दो शतक जड़ चुके हैं। मुरली विजय ने 155 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में मुरली विजय ने 13 चौके जड़े। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20 वां शतक जड़ दिया है और यह उनका अंतरराष्ट्रीय करियर का 52वां शतक है। विराट कोहली 156 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
पहले दिन के खेल समाप्ति तक भारत अच्छी स्थिति में है। भारत 4 विकेट खोकर 371 रन बना चुका है। श्रीलंका की तरफ से सनदाकन ने 2 और परेरा और गमागे ने एक-एक विकेट लिए।
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे बेहतरीन औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज,देखे टॉप 5 लिस्ट
दुनिया का एकमात्र बल्लेबाज जिसके नाम दर्ज है लगातार 6 मैचो में 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड

कोई टिप्पणी नहीं