मेषः आज आपको पूरे दिन थकान महसूस होगी। किसी के साथ बहस बिल्कुल भी ना करें। खर्चे बढ़ सकते हैं और नकारात्मक विचार भी मन में उत्पन्न हो सकते। आज आपको पूरा दिन संभल कर रहना होगा।
वृषः व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। व्यापार में विकास की पूरी-पूरी संभावना है। नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन थोड़ा आराम दायक रहेगा। परिवार के साथ आज आप समय बिताएंगे।
मिथुनः नए कार्य के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज काम से राहत मिलेगी। मित्रों के साथ एवं सहयोग से पुराने काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
कर्कः व्यवसाय में आज नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब होगा लेकिन दोपहर के बाद अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है।
तुलाः आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय में पैसों की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है। मित्रों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपको फायदा होगा।
सिंहः स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा। आज आप कंफ्यूज रहेंगे, कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार के साथ विचार विमर्श करें। वाणी पर थोड़ा संयम रखें और किसी के साथ बहस बिल्कुल भी ना करें।
कन्याः नए कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आज पुराने मित्र से आप टकरा सकतें है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिकः नए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। विरोधियों से बहस ना करें और वाणी पर भी संयम रखें।
धनुः आज का दिन आपके लिए सुखमय बीतेगा। दोस्तों और परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।
मकरः नए कार्यों के लिए अनुकूल दिन नहीं है। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। नौकरी पेशा वालों के लिए आज काम रहेगा। स्टूडेंट भी आज पढ़ाई में मन लगा सकेंगे।
कुम्भः ऑफिस में बॉस के साथ काम को लेकर बहस हो सकती है। आज आपका लाइफ पार्टनर आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। संतान के लिए आज आप दुविधा में रहेंगे।
मीनः खर्चा बढ़ सकता है। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यवसाय में लाभ होगा और स्टूडेंट लोग आज के दिन मेहनत करेंगे तो सफल जरुर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं