भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिर टेस्ट ड्रा पर खत्म हुआ टेस्ट केआखिरी दिन 410 रन का पीछा करने उतरी लंकाई टीम के बल्लेबाजो ने सूझबूझ भरी जुझारू पारी खेलकर तीसरे और आखिरी टेस्ट को ड्रा पर खत्म करा लिया है.श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में डी सिल्वा ने शानदार शतकीय पारी खेली.इसके साथ ही टेस्ट सीरीज का समापन भी हो गया है.
अब भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी 20 मैचो की श्रंखला खेलनी है,जिसके लिए भारतीय टीम की 15 सदस्सीय टीम की घोषणा बीते दिनों कर दी गई है,लंकाई टीम के खिलाफ रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया वहीँ विराट कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है.इसी के साथ ही इस सीरीज में शिखर धवन को उपकप्तानी सौंपी गई है.10 दिसंबर को रोहित शर्मा की अग्नि परीक्षा होगी. रोहित की इस अग्नि में परीक्षा मे ये 11 खिलाड़ी उनका साथ दे सकते है आइये जानते है कौन हो सकते है वो 11 खिलाड़ी.
पहले वनडे के लिए भारतीय संभावित टीम :-
रोहित शर्मा (कप्तान),शिखर धवन (उपकप्तान),श्रेयश अय्यर,अजिंक्य रहाने,मनीष पांडे,महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर),हार्दिक पंड्या,जसप्रीत बुमराह,याज़ुवेंद्र चहल,भुवनेश्वर कुमार,कुलदीप यादव

कोई टिप्पणी नहीं