भारत ने श्रीलंका को पहले T20 में बुरी तरह रौंदा, विराट के यार ने दिलाई जीत

Share:
भारत और श्रीलंका के बीच कटक में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने विशाल अंतर से जीत हासिल की हैं। बाराबती स्टेडियम में पहले तो महेंद्र सिंह धोनी और केएल राहुल का डंका बजा, उसके बाद विराट कोहली के जिगरी यार यादवेंद्र चहल के चार विकटों ने श्रीलंका टीम की कमर तोड़ दी। भारत ने इस मुकाबले को 93 रनों से अपने नाम किया।


इससे पहले श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल शुरूआत से ही आक्रमक होकर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 17 बना डाले। रोहित शर्मा चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज के शिकार बने।

दूसरे छोर से केएल राहुल रन बनाए जा रहे थे। राहुल ने 48 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रन बना डाले। वहीं राहुल का साथ युवा अय्यर निभा रहे थे। अय्यर ने भी 20 गेदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए। आखिरी के 5 ओवरों में मनीष पांडे और महेंद्र सिंह धोनी ने मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 39 रन ठोक डाले। इस पारी में धोनी ने चार चौके और 1 छक्के लगाया। मनीष पांडे ने भी 18 गेदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। भारत ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा और प्रदीप को एक-एक सफलताएं मिली।

ताश के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंकाई बल्लेबाजीः श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने बड़े लक्ष्य को मद्देनजर रखते हुए टीम को तेजी से शुरुआत प्रदान करना चाही। लेकिन जयदेव उनादकट ने निरोशन डिकवेला को 13 रन की निजी स्कोर पर चलता किया। श्रीलंका डिकवेला के विकेट के बाद थोड़ा सा संभला ही था कि थरंगा (23) के रूप में चहल ने श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया। इसी तरह श्रीलंकाई खिलाड़ी एक के बाद एक ताश के पत्तों की तरह बिखरते गए।


भारतीय गेंदबाज पूरे मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर हावी रहे। हार्दिक पांड्या और चहल ने इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया। हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट जबकि युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट चटकाए। वहीं जयदेव उनादकट को एक और कुलदीप यादव को दो सफलताएं मिली।

श्रीलंका टीम केवल 16 ओवरों में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 93 रनों से अपने नाम किया।

कोई टिप्पणी नहीं