विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक जल्द ही अपना एक और नया फीचर पेश कर सकती है. इसका न्यू फीचर रंगीन कमेन्ट होगा अब जल्द ही सभी उपयोगकर्ता रंगीन टिप्पणियां करने में सक्षम होंगे और यह सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की नई सुविधा इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है. लोग इस फीचर को काफी पसन्द कर रहे है. खबरों के मुताबिक इस नई सुविधा का परीक्षण किया जा रहा है. परीक्षण के बाद इस नई सुविधा को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा
इससे पहले फेसबुक ने रंगीन स्टेटस का विकल्प जोड़ा था. जिसे उपयोगकर्ता ने काफी पसंद किया था. इसके बाद फेसबुक नई सुविधा के साथ आ रहा है. अब आप जल्द ही रंगीन कमेन्ट कर पाएँगे कई उपयोगकर्ताओं ने अपने परीक्षण के कारण फेसबुक पर टिप्पणियां लिखते समय पृष्ठभूमि रंग चुनने का विकल्प प्राप्त करना शुरू कर दिया है. लेकिन यह अभी तक यह स्पष्ट नहीं है. कि यह सुविधा कब तक सभी यूजर इस्तेमाल कर पाएंगे सबसे पहले कलर कमेंट वाले फीचर को नेक्सट वेब ने स्पॅाट किया था.
फेसबुक विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट है. मुख्य रूप से इसे संदेश के रूप में उपयोग किया जाता है. समय के साथ फेसबुक ने नई सुविधाओं को जोड़ दिया है. जैसा कि आप पोस्ट शेयर कर सकते है. आप चैट, वॉइस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं. इस तरह आप अपनी गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं. फेसबुक अभी भी अपनी वेबसाइट को बढ़ा रहा है. और नई सुविधाओं को पेश कर रहा है.
Read More

कोई टिप्पणी नहीं