बेहद लकी रहा है धोनी के लिए विशाखापत्तनम का मैदान,इसी मैदान से बने थे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशेर

Share:
भारत और श्रीलंका के बीच आखिर और फाइनल मुकाबला विशाखापट्टनम में खेल जाना है,3 वन डे मैचो की सीरीज में पहले वन डे में श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को करारी शिकस्त दी थी,लेकिन टीम इंडिया ने दुसरे वन डे मैच में शानदार वापसी की और लंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया था.
Image result for इंडियन क्रिकेट टीम
बात करे अगर हम विशाखापट्टनम के मैदान की तो ये मैदान भारतीय टीम के लिए बेहतरीन साबित हुआ है,अब तक खेले गए 7 मैचो में भारतीय टीम ने 5 मैचो में जीत दर्ज की है,वहीँ एक मैच में हार और एक मैच वर्ष के कारण रद्द करना पड़ा था.

ये मैदान रहा धोनी के करियर का टर्निंग पॉइंट Image result for धोनी

यूँ तो धोनी भारत के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है लेकिन जब उन्होंने अपने वन डे करियर का डेब्यू किया था तो उनकी करियर की शुरुआत बेहद खराब रही थी.उन्होंने शुरूआती 5 मैचो में सिर्फ 22 रन बनाये थे.और टीम से बाहर होने का संकट उनके उपर मंडरा रहा था.लेकिन छठे वनडे में सौरभ गांगुली ने उनपे भरोसा जताते हुए मौका दिया.इसी मैदान पर जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी,तब सचिन तेंदुलकर 2 रन बना के आउट हो गए थे,लेकिन फिर सौरभ गांगुली की चतुराई भरी कप्तानी की और धोनी को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया.
Related image
उन्होंने सहवाग के साथ मिलके 96 रन की बेहतरीन साझेदारी की और पाकितानी बल्लेबाजो की बखिया उधेड़ दी.धोनी ने उस मैच में 123 गेंदों में 148 रनों की पारी खेली.नए नवेले धोनी का हरेक शॉट दर्शको को मंत्रमुग्ध कर रहा था.इस पारी के बाद धोनी ने फिर कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और दुनिया के बेहतरीन फिनिशेर कहलाने लगे.

कोई टिप्पणी नहीं