अगर पद्मावती फिल्म आगे के लिए ना बढ़ाई जाती तो दिसंबर महीना बॉक्स ऑफिस के लिए काफी अच्छा हो सकता था। लेकिन जैसे ही यह फिल्म पोस्टपोंड हुई इसका फायदा एक ऐसी फिल्म को हुआ जो काफी कमजोर लग रही थी। यह बात तो है कि 22 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर टाइगर की दहाड़ होगी। मतलब की 22 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है। जिसमें 5 साल बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी दमदार एक्शन करती हुई नजर आएगी।
जब बॉक्स ऑफिस पर टाइगर की दहाड़ होगी। जब तक यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी होगी। हम बात कर रहे हैं इसी शुक्रवार को रिलीज हुई फुकरे रिटर्ंस फिल्म की। खास बात है कि फिल्म ने तीन दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया है। जी हां, फुकरे रिटर्न्स 30 करोड़ के बजट पर बनी है। जो फिल्म ने पार कर लिया है.. और अब फिल्म ताबड़तोड़ प्रॉफिट कमाएगी। सुपरहिट होने के लिए फिल्म को 60 करोड़ की कमाई करनी है। जो फिलहाल मुश्किल नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं