बिटकॉइन का प्रचलन पिछले दिनों में काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसकी लोकप्रियता के कारण इसकी कीमतों में भी भारी इजाफा हो रहा है। बिटकॉइन को हम वर्चुअल करेंसी, डिजिटल करेंसी, क्रिप्टो करेंसी भी कहते हैं। पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन की कीमतों में कितना इजाफा हो रहा है कि दुनिया भर के लोग बिटकॉइन को खरीदने के लिए पागल हो रहे हैं। केवल 1 सप्ताह में बिटकॉइन की कीमतों में 1 लाख-2 लाख से भी ज्यादा का इजाफा हो चुका है। बिटकॉइन क्या है? कैसे काम करता है? बिटकॉइन को कब और किसने शुरू किया ? आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं।
क्या है बिटकॉइन? कैसे काम करती है यह डिजिटल मुद्रा
बिटकॉइन एक डिजिटल मुद्रा है। यह कोई सरकार के द्वारा जारी की गई मुद्रा नहीं है। इसकी कीमतें हम और आप जैसे लोग ही तय करते हैं। बिटकॉइन को ना तो नोटों की तरह छु सकते हैं और ना ही इसें देख सकते हैं। बिटकॉइन कोई नोट या सिक्के के रूप में नहीं है बल्कि इसका लेनदेन ऑनलाइन वॉलेट टु वॉलेट के माध्यम से होता है। बिटकॉइन को हम ऑनलाइन वॉलेट में स्टोर कर सकते हैं।
बिटकॉइन से आप ऑनलाइन कुछ भी खरीदी कर सकते हैं। बिटकॉइन पीयर टू पीयर काम करता है जिसका मतलब है कि इसके बीच किसी भी थर्ड पार्टी का काम नहीं होता है। बिटकॉइन के लिए किसी भी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और बैंक की जरूरत नहीं होती है। अगर आप किसी को बिटकॉइन के जरिए पैसे भेजने हैं तो आप सिर्फ उनका वॉलेट एड्रेस लेकर उनके पास बिटकॉइन भेज सकते हैं। 21वीं सदी में बिटकॉइन सबसे तेज उभरती हुई मुद्रा है। क्योंकि आज के समय में कई बिजनेस मैन और कंपनियां बिटकॉइन के रूप में पेमेंट ले रही हैं।
कब और किसने शुरू की थी यह बहुमूल्य करेंसी ?
बिटकॉइन की शुरुआत 2009 में हुई थी और इसका आविष्कार संतोषी नाकामोटो ने किया था। बिटकॉइन एक डी सेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो करेंसी है। इसका मतलब यह है कि यह किसी भी बैंक अथॉरिटी और सरकार के कंट्रोल में नहीं है। बिटकॉइन का कोई मालिक नहीं है। जैसे इंटरनेट का कोई मालिक नहीं है वैसे ही बिटकॉइन का कोई मालिक नहीं है। संतोषी नाकामोटो कौन है कहां के हैं इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
भारत में कैसे बिटकॉइन को खरीदें ?
अब आप सोच रहे होंगे इस बहुमूल्य क्रिप्टो करेंसी को भारत में कैसे खरीद सकते हैं। बिटकॉइन को आप बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं। भारत की कंपनी जेबपे प्राइवेट लिमिटेड बिटकॉइन को खरीदती और बेचती है। जेबपे से आप बिटकॉइन नेट बैंकिंग के जरिए खरीद सकते हैं। इसके लिए जेबपे कंपनी आपसे कुछ चार्ज लेती है। दुनिया भर में बड़ी-बड़ी एक्सचेंजों पर बिटकॉइन को ट्रेड किया जाता है। बिटकॉइन को दुनिया भर में डॉलर के जरिए खरीदा और बेचा जाता है।
कितने रुपए का है 1 बिटकॉइन
2009 में शुरू हुई यह डिजिटल मुद्रा आज दुनिया भर में अपना डंका बजा रही है इसकी कीमतें रॉकेट के रफ्तार की तरह बढ़ रही है। बिटकॉइन जब 2009 में शुरू हुआ था तो इसकी कीमत ₹5 से ₹10 ही थी और 2 साल तक इसकी कीमत ₹50-₹60 रुपए ही रही थी। आज 1 बिटकॉइन की कीमत 11 लाख रुपय से भी अधिक है और हर दिन उसकी कीमतें बढ़ती ही जा रही है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हो कि बिटकॉइन पिछले 1 सप्ताह में 2 से 3 लाख रुपए बढ़ चुका है। अगर यूएस डॉलर में बात करें तो एक बिटकॉइन 18 हजार यूएस डॉलर के बराबर है।

कोई टिप्पणी नहीं