Bitcoin में निवेश करने से बचे, नहीं तो डूब जाएगा आपका सारा पैसा, लेकिन जान लें ये जरूरी बात

Share:
दुनिया कि सबसे ताकतवर और डिजिटल करेंसी के रूप में बिटकॉइन ऊभर रहा है। पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन में भारी उछाल और गिरावट देखी गई है। लोग तो यहां तक कहने लग गए की बिटकॉइन का बुलबुला फूट चुका है। क्योंकि इसका रेट पिछले दो दिनों में 2 से 3 लाख रूपये यानि 10 से 20% कम हो गया है। 20 दिसंबर 2017 को इंटरनेशनल मार्केट में 1 बिटकॉइन की कीमत $16000 से भी ऊपर है।


भारत में जेबपे प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बिटकॉइन का लेन-देन रुपयों में करती है और इस एक्सचेंज पर अभी का रेट 11 से 12 लाख रूपये है और यह हर मिनट और सेकंड पर ऊपर-नीचे हो रहा है। आज से 2 दिन पहले भारत में एक बिटकॉइन की कीमत 14 लाख रूपये से भी ऊपर थी लेकिन वहीं आज एक बिटकॉइन 10 से 11 लाख रूपय का हो गया है।

बिटकॉइन में निवेश करना एक जुए के समान है। यहां कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता कि इसका रेट कितना हो सकता है। क्रिप्टो करेंसी के पंडितों का कहना है की आने वाले दिनों में बिटकॉइन काफी ऊंचाइयों तक जाएगा। इसका एक यह भी कारण है कि बिटकॉइन की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसकी सप्लाई बेहद कम है। भारत में भी अब आम आदमी बिटकॉइन के बारे में जानना चाहता है। बिटकॉइन दुनिया की सबसे सुरक्षित टेक्नोलॉजी ब्लॉकचैन पर आधारित है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी किया है।



क्या है ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजीः बिटकॉइन एक वर्चुअल डिजिटल करेंसी है। जोकि ऑनलाइन वॉलेट में स्टोर होती है। बिटकॉइन का पूरा सिस्टम 21वीं सदी की महाक्रांति ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर आधारित है। ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का आविष्कार सातोशी नाकामोटो ने किया था।

आपको बता दें बिटकॉइन की ब्लॉकचैन दुनिया की सबसे मजबूत और सुरक्षित टेक्नोलॉजी में से एक है। आपको पता ही होगा कि किसी सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन का एक सर्वर होता है और उसका सारा डाटा उसी सर्वर पर स्टोर होता है। लेकिन ब्लॉकचेन का कोई सर्वर नहीं होता है। दुनिया का हर कंप्यूटर ब्लॉकचैन का सर्वर है। अगर आप ब्लॉकचेन की वेबसाइट को किसी कंप्यूटर या मोबाइल में ओपन करते हैं तो वह उसका सर्वर बन जाता है। बिटकॉइन की ब्लॉकचैन को हैक करना है तो दुनिया के सभी कंप्यूटरों में वायरस या एक साथ दुनिया का इंटरनेट बंद करना होगा तभी ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी को हैक किया जा सकता है। पर यह होना असंभव है।


अगर दुनिया का केवल एक कंप्यूटर भी सुरक्षित रहता है तो ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी भी सुरक्षित रहेगी और इसको आप आसानी से प्रयोग कर पाएंगे। इसीलिए ब्लॉकचैन को दुनिया की सबसे सुरक्षित टेक्नोलॉजी माना जाता है। यूं ही नहीं करोड़ों लोग इस टेक्नोलॉजी की दीवाने हैं। यहां तक की दुनिया की सबसे बड़ी और पावरफुल एजेंसी नासा ने भी ब्लॉकचैन को हैक करना चाहा लेकिन उसको भी निराशा हाथ लगी। दुनिया की कोई भी ताकत बिटकॉइन की ब्लॉकचेन को हैक नही कर पाई है और ना ही आगे कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं