भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन दिखाया,इस मैच में रोहित शर्मा का कहर ऐसा बरपा की श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी.रोहित शर्मा ने लंकाई टीम के खिलाफ एक बार फिर दोहरा शतक जड़ दिया है.उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की 13 चौको और 12 छको की मदद से 208 रन बना डाले.

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है.208 रनों की पारी खेलते ही रोहित शर्मा बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए है,आइये जानते है टॉप 4 लिस्ट
वीरेंद्र सहवाग
रोहित शर्मा
सनथ जयसूर्या
सचिन तेंदुलकर
रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है.208 रनों की पारी खेलते ही रोहित शर्मा बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए है,आइये जानते है टॉप 4 लिस्ट
वीरेंद्र सहवाग 
इस लिस्ट में पहले पायदान पर है भारत के दिग्गज बल्लेबाज,मुल्तान के सुलतान और नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग इन्होने वर्ष 2011 में विंडीज़ के खिलाफ बतौर कप्तान इंदौर में 219 रनों की पारी खेली थी.
रोहित शर्मा 
दूसरे स्थान पर है भारत के हिटमैन रोहित शर्मा इन्होने आज के ही मैच में श्री लंका के खिलाफ कप्तानी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाये है,इन्होने 208 रनों की पारी खेली.
सनथ जयसूर्या 
तीसरे नंबर पर है श्रीलंकाई बल्लेबाज सनथ जयसूर्या.बतौर कप्तान इन्होने वर्ष 2000 में भारत के खिलाफ शारजाह के मैदान में 189 रनों की पारी खेली थी.
सचिन तेंदुलकर 
मास्टर ब्लस्टर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है.इन्होने कप्तानी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ष 1999 में 186 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें
कोई टिप्पणी नहीं