अजिंक्य रहाणे ने बना डाला ये अनचाहा रिकॉर्ड

Share:
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म बरकरार है। तीसरे और आखिरी टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ रहाणे केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। अगर इस सीरीज की बात करें तो रहाणे पिछली चार पारियों में 7 रन ही बना पाए। लगातार फ्लॉप होने के कारण अजिंक्य रहाणे ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। 


अजिंक्य रहाणे को वनडे में जब-जब मौका मिला है तब-तब वह टीम के लिए बड़ी पारी खेले हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों में कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया लेकिन वह कोहली के इस भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए है। तीन टेस्ट मैचों की चार पारियों में रहाणे (0,4,2,1) रन बनाकर आउट हुए हैं। 

अजिंक्य रहाणे उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 1 नंबर से लेकर 7 नंबर पर बल्लेबाजी की और सीरीज में सबसे कम रन बनाए हो। इस मामले में मोहिंदर अमरनाथ पहले नंबर पर आते हैं। मोहिंदर अमरनाथ ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 पारियों में 1 रन बनाया था। अमरनाथ के बाद दूसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे आ गए हैं जिन्होंने मौजूदा सीरीज की 4 पारियों में 7 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर बृजेश पटेल है जिन्होंने साल 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ चार पारियों में 10 रन बनाए थे।

दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली के डबल सेंचुरी और रोहित शर्मा की अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका पर बडा़ स्कोर बनाने में सफल रही। भारत की तरफ से सर्वाधिक विराट कोहली ने 243, मुरली विजय ने 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारी खेली। भारत ने 7 विकेट खोकर 536 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका टीम 3 विकेट खोकर 123 रन बना चुकी थी। मोहम्मद शामी, इशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है।


कोई टिप्पणी नहीं