फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में दिखने वाली ये साधारण सी लड़की रियल लाइफ में है बेहद खूबसूरत

Share:
फिल्म दंगल से अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपना कमा लिया है पहले दंगल और फिर सीक्रेट सुपरस्टार में इन्हें कमाल की ख्याति मिली है.जायरा का जन्म श्रीनगर के हवल में 23 अक्टूबर 2000 को हुआ था.इनके पिता जी का नाम जाहिद वसीम जो की एक बैंक प्रबंधक के रूप में कार्य करते है,और इनकी माँ का नाम जर्का वसीम है.
उन्होंने सेंट पॉल अकादमी से क्लास 10 की पढ़ाई पूरी की थी,दसवीं में इन्होने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए.वर्तमान में ये 11 वीं की पढ़ाई कर रही है.जायरा को बचपन से ही अभिनय करने का बहुत शौक था.हिंदी फिल्मों में अभिनय करने से पहले इन्होने वर्ष 2015 में माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल के लिए विज्ञापन किया था.
उन्होंने टाटा स्काई का भी विज्ञापन भी किया.जायरा की पहली फिल्म दंगल थी.जिसे 2016 में रिलीज किया गया था.इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी,और इनके अभिनय को खूब सराहा था.और इस बेहतरीन अभिनय से खुश होकर आमिर खान ने उन्हें अपनी दूसरी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में काम करने का मौका दिया.असल जिंदगी की बात करे तो जायरा बेहद खूबसूरत है.और इनकी ख़ूबसूरती के चर्चे हमेशा ही होते रहे है

कोई टिप्पणी नहीं