बॉलीवुड की ये सेलिब्रिटी आज हैं करोड़ों के मालिक, कभी खाने लायक नहीं थे पैसे

Share:
कहते हैं नसीब का लिखा कौन मिटा सकता है ? आज हम बॉलीवुड के जिन सेलेब की बात कर रहें हैं उनके देखकर आप भी यही कहेंगे की किस्मत से बड़ा कुछ नहीं। बॉलीवुड के ये सेलेब्रिटीज कभी आजिविका चलाने के लिये कुली से लेकर वेटर और चौकीदार का काम करते थे। लेकिन अपनी मे​हनत और किस्मत के चलते आज बॉलीवुड के स्टार कहलाते हैं।
रजनीकांत
Rajnikant image solid baba
रजनीकांत आज दक्षिण के महानायक कहें जाते हैं। उनके फैंस ने तो उनको भगवान तक का दर्जा दे रखा है। रजनीकांत दक्षिण के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मो में भी काम कर चुके हैं। रजनीकांत के पास आज 50 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वे एक बस कंडक्टर की नौकरी किया करते थे। वे बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस में कंडक्टर थे और कई बार पैसा कमाने के लिए उन्होंने कुली का काम भी किया है।
नवाजुदृीन सिद्दीकी
Nawajuddin siddqui solid baba
नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज बॉलीवुड के बेहद दमदार एक्टरो में गिने जाते हैं। उन्होने बेहद कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब नवाजुद्दीन फिल्मो में काम पाने के लिये स्ट्रगल कर रहें थे। तब घर चलाने के लिये उन्हे चौकीदार का काम भी करना पड़ा था।
राखी सावंत
Rakhi sawant hot pic solid baba
अक्सर विवादों में रहने वाली आइटम डांसर राखी सावंत आज बॉलीवुड की जानी मानी सेलेब्रिटी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी को भी पैसा कमाने के लिए कम उम्र से ही होटल्स और शादियों में खाना सर्व करने का काम करना पड़ा था। फिल्मो में काम करने से पहले राखी बार डांसर के रूप में काम करती थीं।
अमिताभ बच्चन
Amitabh bachchan solid baba
बॉलीवुड के महानायक कहें जाने वाले अमिताभ बच्चन की आज कुल संपत्ति 400 मिलियन डॉलर है। लेकिन एक समय था जब उन्हें कई रातें सड़क पर ही गुजारी थीं। बॉलीवुड में स्ट्रगल के दौरान वे बैंच पर सोया करते थे।

कोई टिप्पणी नहीं