कब और कहां होगें दक्षिण अफ्रीका दौरे के मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल

Share:
नया साल टीम इंडिया के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि अगले साल जनवरी में भारत-दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगा। जहां उसे 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने है। यह दौरा जनवरी 05,  2018 से शुरू होगा और फरवरी 24 तक चलेगा। इस दौरे पर 12 मैच कब और कहां होने वाले हैं हम उसके बारे में बताने जा रहे हैं।


दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा हो चुकी है। इस सीरीज में बीसीसीआई ने काफी चौकाने वाले बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे और वहीं विकेटकीपर पार्थिव पटेल भी 1 साल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

कब और कहां होंगे दक्षिण अफ्रीका दौरे के मुकाबले? पूरा शेड्यूल

3 टेस्ट मैचों का कार्यक्रम:

पहला टेस्टः जनवरी 05, न्यू लैंडस, केपटाउन, सुबह 8:00 बजे
दूसरा टेस्टः जनवरी 13, सुपर स्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन, सुबह 8:30 बजे
तीसरा टेस्टः जनवरी 24, न्यू वांडर्सस स्टेडियम, जोहांसबर्ग, सुबह 8:00 बजे

6 वनडे मैचों का कार्यक्रमः

पहला वनडेः फरवरी 01, किंग्समेड, डरबन, सुबह 11:30 बजे
दूसरा वनडेः फरवरी 04, सुपर स्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन, सुबह 8:00 बजे
तीसरा वनडेः फरवरी 07, न्यू लैंडस, केपटाउन, सुबह 11:30 बजे
चौथा वनडेः फरवरी 10, न्यू वांडर्सस स्टेडियम, जोहांसबर्ग, सुबह 11:30 बजे
पांचवां वनडेः फरवरी 13, जॉर्ज पार्क,  पोर्ट एलिज़ाबेथ, सुबह 11:30 बजे
छटा वनडेः फरवरी 16, सुपर स्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन, सुबह 11:30 बजे

तीन टी-20 मैचों का कार्यक्रमः

पहला T20ः फरवरी 18, न्यू वांडर्सस स्टेडियम, जोहांसबर्ग, दोपहर 13:30 बजे
दुसरा T20ः फरवरी 21, सुपर स्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन, शाम 4:00 बजे
तीसरा T20ः फरवरी 24, न्यू लैंडस, केपटाउन, शाम 4:00 बजे

तीन टेस्ट मैचों के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीमः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह

कोई टिप्पणी नहीं