अब तक शाहरुख ने की है गलती लेकिन अब करेंगे महा गलती, जानिए कैसे

Share:
यह तो आपको भी पता होगा और इस बात की बहुत दिनों से बड़ी जोर शोर से चर्चा चल रही थी कि आमिर खान ने राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म करने के लिए हां कह दी है। जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट को आगे बढ़ाया गया तो आमिर खान को इस फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ खास नहीं लगा और अब खबर यह आ रही है कि इस फिल्म के लिए आमिर खान ने मना कर दिया है।
Shahrukh khan solidbaba.com
इन सबसे बड़ी खबर यह है कि अब इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया जा रहा है। खबर तो यह भी है कि शाहरुख खान ने शायद इस फिल्म के लिए हां भी कह दी है। शायद आपको पता हो कि आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्टनिस्ट इसलिए कहा जाता है। क्योंकि वह सही फिल्म का चयन करते हैं। उनको फिल्म की स्क्रिप्ट में दम नहीं लगा इसलिए उन्होंने इस फिल्म को छोड़ा था। लेकिन अब इस फिल्म को शाहरुख खान कर रहे हैं। तो भगवान से उनके फैंस यही दुआ करेंगे कि यह फिल्म सुपरहिट हो और शाहरुख खान का करियर बच जाए।
Amir khan  solidbaba.com
वैसे शाहरुख खान ने बहुत बार गलतियां की हैं। जैसे उन्होंने रंग दे बसंती, लगान जैसी फिल्म को रिजेक्ट किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगान ने ऑस्कर अवॉर्ड में बड़ी जोरों-शोरों से शोर मचाया था और इस बार शाहरुख खान महा गलती कर रहे हैं क्योंकि यह फिल्म आमिर खान ने छोड़ी है और आमिर खान फिल्म को ऐसे ही नहीं छोड़ते। आपकी इस बारे में क्या राय है नीचे अपना सुझाव जरूर दें।

कोई टिप्पणी नहीं