अप्रैल 2017 फिल्म प्रेमियों को अच्छी तरह से याद होगा, भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मो में से एक बाहुबली: द कॉक्लूजन इसी महीने की 28 तारीख को रिलिज हुई थी। फिल्मो को रिलीज हुऐ लभगभ सात महीने बीत चुके हैं। लेकिन आज भी दर्शको को यह फिल्म लुभा रही है।
2017 की तरह की अप्रैल 2018 भी दर्शको के लिये एक बार फिर से बेहद खास बनने जा रहा है। क्योंकि इस साल अप्रैल में एक नहीं बल्कि दो धमाकेदार फिल्में दस्तक दे रही हैं। पहली बहुप्रतिक्षित फिल्म है- रजनीकांत स्टारर 2.0 जिसकी रिलिज डेट कंफर्म हो गई है। सूत्रों के अनुसार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 अब अप्रैल की 28 तारीख को रिलिज होगी। पहले यह फिल्म 25 जनवरी 2018 में रिलिज होनी थी। वहीं 26 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन रिलिज होनी है और इसी दिन कमल हसन की भी एक अनटाइटल मूवी भी रिलिज होने जा रही है।
इसी महीने हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनीट वॉर भी रिलिज होनी है। जो की 27 अप्रैल को रिलिज होनी है। बेहद पॉपुलर एवेंजर्स सीरिज की यह फिल्म इंडिया में अपनी रिलिजिंग डेट से एक हफ्ता पहले ही रिलिज हो रही है। ऐसे में दोनो ही फिल्मो में क्लैश होने की संभावना है।


कोई टिप्पणी नहीं