जियो अब ई-कॉमर्स बिजनेस में कदम रखने की सोच रहा है. कंपनी के मुताबिक जिओ इ-कॉमर्स स्टोर या किराना दुकानों से बातचीत कर अपनी पकड़ बना रहा है. इसके बाद जियो ई-कॉमर्स सेक्टर में कदम रखेगा जियो ई-कॉमर्स के जरिए जो कोई भी सामान खरीदेगा उन ग्राहकों को जियो मनी प्लेटफॉर्म के द्वारा डिजिटल कूपन भी दिए जाएंगे
डिजिटल पेमेंट कंपनियों से जियो कर सकता है साझेदारी
जियो ऑफलाइन इ कॉमर्स बिजनेस में कदम रखने से पहले डिजिटल पेमेंट कंपनियों से संपर्क कर रहा है. जैसे कि पेटीएम, फोन पे और मूवी क्विक आदि हैं. जियो डिजिटल पेमेंट कंपनियों से इसलिए साझेदारी कर रही है क्योंकि ऐसा करने से जियो ई कॉमर्स सेक्टर में तेजी से तरक्की कर सकती है वहीं, ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट भी किराने के सामान की डिलीवरी बिजनेस में ज्यादा निवेश करने में लगी हुई है.
ई-कॉमर्स सेक्टर का होगा विस्तार
ई-कॉमर्स सेक्टर में काफी विस्तार हो सकता है. अगर जियो इस समय एंट्री कर दें तो ऐसा इसलिए है. क्योंकि भारत में 650 अरब डॉलर का व्यापार किया जाता है. इसमें से 3 से 4 फीसद ई-कॉमर्स सेक्टर से, 8 फीसद हिस्सा खुदरा विक्रेता से और बाकी का 88-89 फीसद हिस्सा बाजार में उपलब्ध छोटी दुकानों या स्टोर्स का होता है. परंतु इस बात का पूरी तरीके से खुलासा नहीं हुआ है, कि जियो कब ई-कॉमर्स सेक्टर में निवेश करेगा.
2017 की यह तकनीक आपके स्मार्टफोन को करेगी मात्र 20 मिनट में चार्ज
2017 की यह तकनीक आपके स्मार्टफोन को करेगी मात्र 20 मिनट में चार्ज

कोई टिप्पणी नहीं