बीते चार पांच वर्षो में कई बड़ी फिल्में बॉलीवुड में रिलीज हुई हैं। जिन्होने फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड स्थापित किये है। इन फिल्मो में बाहुबली 2, दंगल, प्रेम रत्न धन पायो, सुल्तान, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, बजरंगी भाईजान, धूम 3 और पीके शामिल हैं। जिन्होने सबसे ज्यादा कमाई करने से लेकर पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जैसे कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। लेकिन हम बात कर रहें एक ऐसे रिकॉर्ड की जो आज किसी भी फिल्म लिये दोबारा बना पाना नामुमकिन है।
1995 में रिलीज हुई शाहरूख की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगें' के नाम कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड है जो आज तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है। इस फिल्म को रिलीज हुऐ 22 साल बीत चुके हैं। लेकिन यह फिल्म मुम्बई के मराठा मंदिर थियेटर में आज तक जारी है। थियेटर में इस फिल्म का एक शो हर रोज चलाया जाता है। डीडीएलजे सिनेमा के इतिहास की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके नाम एक हजार से भी ज्यादा सप्ताह तक सिनेमाघर में चलने का रिकॉर्ड है। जिसे माना जाता है कि भविष्य में शायद ही कोई फिल्म इतने दिन तक टिकने का महारिकॉर्ड बना सके।
आइये जानते जानते हैं शाहरूख खान व उनकी फिल्मो से जुड़े कुछ और रिकॉर्ड
शाहरूख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड है, फिल्म ने पहले दिन 45 करोड़ की बम्पर कमाई की थी। अभी तक फिल्म बाहुबली 2 से लेकर दंगल और सुल्तान तक कोई भी फिल्म इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पायी है।
शाहरूख खान के नाम सबसे ज्यादा बार सर्वश्रैष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह ऐसा 8 बार कर चुके हैं। उनके नाम कुल रिकॉर्ड 14 फिल्म फेयर अवार्ड हैं। शाहरूख खान के नाम वर्ल्ड वाइल्ड कुल 223 अवार्ड् हैं। बॉलीवुड में इतने अवार्ड् किसी भी एक्टर के पास नहीं हैं। शाहरूख खान के नाम 30 वर्ल्ड वाइल्ड ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। उनके बाद दुसरे नम्बर पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 14 हैं।


कोई टिप्पणी नहीं