भारतीय क्रिकेट टीम अभी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेल रही है उसके बाद उसे श्रीलंका से 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वनडे और टी-20 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई है। यह मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे ? आइए जानते हैं।
27 नवंबर को बीसीसीआई ने वनडे टीम का ऐलान किया था और आज मंगलवार को बीसीसीआई ने टी-20 टीम का भी ऐलान कर दिया है। वनडे में बीसीसीआई ने सिद्धार्थ कॉल, श्रेयस अय्यर जैसे कई युवा चेहरे शामिल किए हैं। T20 में भी बीसीसीआई ने बेसिल थंपी, वाशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा जैसे उभरते हुए युवा खिलाड़ी को शामिल किया हैं। पुराने खिलाड़ियों को आराम देने के पीछे एक यह भी कारण है कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले फ्रेश हो सके। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका दौरा भारत के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
तीन वनडे मैचों का कार्यक्रमः
पहला वनडेः 10 दिसंबर, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश
दूसरा वनडेः 13 दिसंबर, मोहाली स्टेडियम
तीसरा वनडेः 17 दिसंबर, विशाखापट्टनम
तीन टी-20 मैचों का कार्यक्रमः
पहला T20ः 20 दिसंबर, बारावती स्टेडियम (कटक)
दूसरा T20ः 22 दिसंबर, होलकर क्रिकेट स्टेडियम (इंदौर)
तीसरा T20ः 24 दिसंबर, वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
वनडे मैचों के लिए 15 सदस्य भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जादव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कॉल
टी-20 मैचों के लिए 15 सदस्य भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर),हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, चहल, कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, बेसिल थंपी और जयदेव उनादकट

कोई टिप्पणी नहीं