आज का समय टेक्निकल है। हर चीज में बहुत तेजी से बदलाव आया है। हमारी निजी जिंदगी काफी हद तक पूरी तरह से बदल चुकी है। एक ऐसा भी समय था जब लोगों के पास नोकिया का साधारण फोन हुआ करता था। जिसमें आप सिर्फ बात कर सकते थे लेकिन आज यह सब कुछ बहुत तेजी से बदल चुका है। नोकिया के साधारण फोन की जगह अब स्मार्टफोन ने ले ली है। जहां भी व्यक्ति जाता है स्मार्टफोन को साथ लेकर चलता है। लोग अपने से ज्यादा स्मार्ट फोन का ध्यान रखते हैं और 10 सेकंड भी अपने स्मार्टफोन से अलग नहीं रह सकते।
हमेशा की तरह फिर आज सॉलिड बाबा आपके लिए एक आश्चर्यजनक खबर लेकर आया है। वैज्ञानिकों के अनुसार 100 में से 95 लोग ऐसे होते हैं। जो टॉयलेट जाते समय भी अपने स्मार्टफोन को साथ ले जाते हैं और वहां पर भी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। शायद ही आपको पता हो कि यह क्रिया आपके जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव डाल सकती है। यह तो आपको भी पता होगा कि टॉयलेट में सबसे ज्यादा कीटाणु पाए जाते हैं। जब आप टॉयलेट में स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं। तो यह किटाणु आपके स्मार्टफोन पर भी पहुंच जाते हैं। दिनचर्या में आप स्मार्टफोन को अपने शरीर से अलग नहीं रख सकते और यह किटाणु आपके हाथों से होते हुए आपके मुंह में चले जाते हैं। जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस टाइप के लड़कों को देख लड़कियां हो जाती हैं पागल, पहली नजर में दे बैठती हैं अपना दिल
इसीलिए आपको सॉलिड बाबा वेबसाइट एक सलाह देती है कि टॉयलेट में अपने स्मार्टफोन को साथ ना ले जाएं। इसमें आपकी और आपके परिवार की भलाई है।

कोई टिप्पणी नहीं