श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में दिनेश कार्तिक ने अपने नाम किया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड,तोड़ दिया 43 साल पुराना रिकॉर्ड

Share:
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले मे लंकाई टीम ने भारतीय टीम को बुरी तरह परास्त कर दिया,इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही और भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट 0 रन ही खो दिया था,इसके बाद तो मानो विकेट्स गिरने का सिलसिला थमा ही नहीं और भारत के 5 विकेट सिर्फ 16 रन पर ही गिर गए थे 11 में से 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. Image result for दिनेश कार्तिक आउट

इस मैच में चौथे नंबर पर उतरे दिनेश कार्तिक ने अपने नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.इस मैच में कार्तिक ने सबसे ज्यादा गेंदे खेलकर 0 पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है.कार्तिक 18 गेंद खेलकर 0 पर आउट हो गए.इससे पहले ये रिकॉर्ड एकनाथ सोलकर के नाम था जो 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ 17 गेंदे खेलकर आउट हुए थे.
Image result for रोहित शर्मा इस गोने फॉर डक
इसी के साथ ही भारतीय टीम ने भी एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है,वन डे क्रिकेट इतिहास में सबसे न्यूनतम स्कोर पर 5 विकेट गवाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के ही नाम था जब कपिल की कप्तानी में भारतीय टीम का स्कोर 17 पर 5 था लेकिन कपिल देव ने उस मैच में साहसिक पारी खेली थी और 175 रन बनाये थे.

ये भी पढ़े :-


कोई टिप्पणी नहीं