जायरा वसीम का नाम कौन नहीं पहचानता। इन्होंने दंगल फिल्म से खूब वाहवाही बटोरी। लेकिन कल इनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ। जिससे पूरा बॉलीवुड जगत शोक में आ गया है। बता दें कि जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर कल एक वीडियो रोते हुए अपलोड किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से कहीं जा रही थी। तो उनकी सीट के पीछे बैठे एक अधेड़ ने उनके साथ गलत हरकत की।
जायरा वसीम ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा कि वह अधेड़ व्यक्ति एयरलाइंस में कम लाइट का फायदा उठा रहा था। वह अपने पैर से मेरी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था।
जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उस अधेड़ ने फ्लाइट टर्बुलेंस की बात कही, लेकिन बाद में फिर भी वो इस तहर की हरकत कर रहा था। इसके आगे जायरा वसीम ने रोते हुए इस वीडियो में कहा कि वह वीडियो बनाना चाहती थीं। लेकिन कम लाइट में वीडियो बनाना संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि जब यह फ्लाइट मुंबई पहुंची तो मैंने यह वीडियो बनाई है। इसी वीडियो में उन्होंने रोते हुए एक बात और कही कि यह सब होते हुए कुछ व्यक्ति देख रहे थे। लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। दोस्तों आप इस छेड़छाड़ के बारे में क्या कहना चाहते हैं एक बार अपना सुझाव जरुर दें।



कोई टिप्पणी नहीं