दबंग 3 फिल्म की स्टार कास्ट हुई फाइनल, इस बार फिल्म में बंपर होगा धमाका

Share:
Dabang 3 poster solidbaba.com
सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। खुशखबरी यह है कि दबंग 3 फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फाइनल हो गई है। वैसे तो सलमान खान के फैंस सलमान खान की हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन दबंग सीरीज कि यह तीसरी फिल्म उनके लिए बेहद ही खास है। क्योंकि इस बार फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। वही प्रभु देवा जिन्होंने वांटेड फिल्म का डायरेक्शन किया था।
Sunnh leone in dabang 3 solodbaba.com
अगर बात स्टार कास्ट की जाए तो हर बार की तरह इस बार इस फिल्म में सलमान खान चुलबुल पांडे का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं उनके अपॉजिट सोनाक्षी सिन्हा लीड एक्ट्रेस के तौर पर बखूबी साथ देंगी। वहीं हाल ही में अरबाज खान ने एक और धमाकेदार खुलासा किया था कि हर बार की तरह इस फिल्म में भी एक आइटम सॉन्ग होगा। इस आइटम सॉन्ग को बॉलीवुड की लैला यानी सनी लियोन करती हुई नजर आएंगी और यह फिल्म 2019 की शुरुआत में ही रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के बारे में आपकी क्या राय है नीचे अपना सुझाव जरुर दें।

कोई टिप्पणी नहीं