दांतों में गुटखे के काले निशान से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

Share:
Red teeth solidbaba.com
वैसे तो गुटखा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन बहुत सारे लोग इसका सेवन करते हैं। इसके सेवन करने से शरीर को बहुत हानिया पहुंचती हैं। उनमें से एक है आपके दातों का कालापन। जब दातों पर कालापन आ जाता है तो बात करने में भी लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती है। मुंह में से बहुत बुरी बदबू आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप रोजाना नियमित रूप से करते हैं तो आपके दांतों का कालापन दूर हो जाएगा।
1. अगर आपके दांत गुटखा खाने से काले हो गए हैं तो दिन में दो बार ब्रश करने की कोशिश करें। ब्रश ऐसा होना चाहिए जो जीभ की सफाई कर सके। ऐसा करने से दांतों पर लगे यह काले दाग धीमे धीमे चले जाते हैं।
2. अगर आप अभी भी गुटखा का सेवन करते हैं। तो गुटका खाने के बाद हमेशा कुल्ला करें और अपनी उंगलियों से दांतों को रगड़ें। जिससे तुरंत खाएं गुटके से आपके दांतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
3. अगर आपके दांत ज्यादा ही काले हो गए हैं तो ब्रश करने के बाद अपने दांतो पर हफ्ते में दो से तीन बार बेकिंग पाउडर रगड़ें। जिससे आपके दांतों पर सफेदी फिर से आ जाएगी।
4. इसके अलावा आप नियमित रूप से रोजाना एक गाजर का सेवन करें। जिससे गाजर के रेशे आपके दांतों के बीच की सत्य को बहुत अच्छी तरह से साफ करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं