
टेस्ट एक ऐसा प्रारूप है जहाँ खिलाड़ी की असली प्रतिभा,खेलने के क्षमता,स्थिरता और आत्मविश्वास का पता चलता है.असल में पारंगत खिलाड़ी वही होता है,जो टेस्ट में अपनी प्रतिभा साबित कर सके.विश्व क्रिकेट में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट ही नहीं वरन क्रिकेट की तीनो फ़ॉर्मेट में अपना जौहर दिखाया है,आज हम आपको बताएँगे टेस्ट क्रिकेट के 5 ऐसे बल्लेबाजो की जिनका बतौर कप्तान बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतरीन रहा है.
सर डॉन ब्रेडमैन (ऑस्ट्रेलिया)

इस लिस्ट में पहले पायदान पर है क्रिकेट के "डॉन" सर डॉन ब्रेडमैन,बतौर कप्तान टेस्ट में इनका बल्लेबाजी औसत बेहतरीन रहा है.इन्होने कप्तानी करते हुए 101.51 के औसत से3147 रन बनाए है.
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

दूसरे पायदान पर है ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान स्टीव स्मिथ,इन्होने बतौर कप्तान टेस्ट मैचो में 72.46 के औसत से 2971 रन बनाये है.
कुमार संगकारा (श्रीलंका)

कप्तान के रूप में सबसे बेहतरीन औसत से रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर है श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा.इन्होने 69.60 के औसत से 1601 रन बनाए.
विराट कोहली (भारत)

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर है,भारतीय कप्तान विराट कोहली इन्होने 61.77 के औसत से 2718 रन बनाये है.
केन विलीयमसन (न्यूजीलैंड)

पांचवें नंबर पर है न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन,इन्होने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में 59.44 के औसत से 1079 रन बनाये है.
ये भी पढ़ें :-
कोई टिप्पणी नहीं