भारत बनाम श्रीलंका तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 536 रनों पर पारी घोषित कर दी भारतीय टीम के तरफ से एक बार फिर विराट द "रन मशीन" ने शानदार दोहरा शतक लगा दिया.और कई रिकॉर्ड के झड़ी लगा दी,विराट के अलावा मुरली विजय ने 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली.भारतीय टीम ने 500 का आंकड़ा पार करते ही एक ख़ास उपलब्धि हासिल कर ली है.वर्ष 2017 में सबसे ज्यादा बार 500 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.आइये जानते है भारत के अलावा वर्ष 2017 में और किन टीमों से सबसे ज्यादा बार 500 से अधिक स्कोर बनाया .
पहले स्थान पर है भारतीय टीम
दूसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड की टीम
तीसरे स्थान पर है संयुक्त रूप से 4 टीमें
पहले स्थान पर है भारतीय टीम 
इस मामले में टीम इंडिया पहले स्थान पर कायम है.भारतीय टीम ने 1 जनवरी से लेकर अब तक 6 बार 500 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है.इसमें 4 बार श्रीलंका के खिलाफ ही 500 से ज्यादा रन बने है.
दूसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड की टीम
न्यूजीलैंड की टीम ने वर्ष 2017 में 2 बार 500 से अधिक का आंकड़ा पार किया है.कीवियों ने एक बार बांग्लादेश और एक बार वेस्टइंडीज़ के खिलाफ यह कारनामा किया था.
तीसरे स्थान पर है संयुक्त रूप से 4 टीमें 
सबसे ज्यादा 500 का आंकड़ा पार करने वाली टीमों की बात करे तो तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 4 टीमें है,जिन्होंने इस वर्ष सिर्फ एक बार 500 से अधिक का स्कोर बनाया है,जिनमें क्रमशः ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 538,बंगलदेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 595,दक्षिण अफ्रीका ने बांगाल्देश के खिलाफ 573 और इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 514 रन बनाये थे.
इसे भी पढ़ें :-
कोई टिप्पणी नहीं