मेषः मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी भारी है। धन की हानि और गलत फैसले होंगे। आज के दिन कोई भी कदम सोच समझकर उठाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभः व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। पार्टनर से सहयोग और प्यार मिलेगा। आज के दिन पैसा आएगा लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। खाने पीने की चीजों पर ध्यान रखें अंयथा तबीयत बिगड़ सकती है।
मिथुनः समस्या और विवाद खत्म हो सकते हैं। आज आपको अपनी बात मनवाने में असफलता मिल सकती है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। आलस्य बना रहेगा। सेहत के मामले में संभल कर रहें।
कर्कः कार्य में वृद्धि हो सकती है। ऑफिस में नया काम मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। अटके हुए काम करने कि आज आप कोशिश करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी भी चीज में निवेश करने से बचे।
तुलाः नौकरी में तरक्की की पूरी-पूरी संभावना है। भागदौड़ हो सकती है। मन में नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। दोस्तों की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा।
सिंहः खर्चे बढ़ सकते हैं। थकावट और थोड़ी बहुत बेचैनी बढ़ सकती है। तबीयत खराब हो सकती है। नए कार्यों को लेकर प्लानिंग होगी। जीवन संगिनी आज आपको सरप्राइस दे सकती है।
कन्याः बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए आज आप मेहनत और कोशिश कर सकते हैं। रुके हुए काम परिवार की मदद से पूरे होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें।
वृश्चिकः व्यवसाय में धन लाभ होगा। नौकरी करने वालों के आज ऑफिस में ज्यादा काम होगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर को खुश करने के लिए खर्चे बढ़ सकते हैं।
धनुः पूरे दिन काम रहेगा। व्यापार को लेकर चिंता बढ़ सकती है। नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। पेट खराबी हो सकती है खान-पान का ध्यान रखें।
मकरः पारिवारिक मनमुटाव हो सकते हैं। सेहत के लिए आज काफी अच्छा दिन है। व्यवसाय वाले लोगों के लिए नई अफसर मिलेंगे। स्टूडेंट लोग मेहनत से सफल हो सकते हैं।
कुम्भः आज का दिन आप अपने परिवार के साथ बिता सकते हैं। व्यवसाय वाले लोगों के लिए आज के दिन सामान्य हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो हायर एजुकेशन के लिए विदेश या बड़ी कॉलेज में जाने के लिए घरवालों को मना सकते हैं।
मीनः परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ काम को लेकर बहस हो सकती है। आज आपका लाइफ पार्टनर आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। स्टूडेंट लोग का आज पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं