साल 2017 में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने वाले तीन खिलाड़ी

Share:
कोलकाता टेस्ट के चोथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरूआत करी। शिखर धवन और केएल राहुल ने मिलकर 164 रनों की बेमिसाल साझेदारी की। भारत अब पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है और टेस्ट तेजी ड्रा की ओर आगे बढ़ रहा है। भारतीय टीम 171 रन बना चुकी है और धवन (94) रूप में पहला विकेट ही गिरा है। भारत दूसरी पारी में 49 रनों की बढ़त बना चुका है। केएल राहुल 73 और पुजारा 2 रन बनाकर खेल रहें है। 

इस मुक़ाबले में अर्धशतक बनाने वाले राहुल के नाम एक जबरदस्त रिकॉर्ड दर्ज हो गया है और आज हम आपको टेस्ट में साल 2017 में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने वाले 3 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। कमाल की बात तो यह है कि इस सूची में दो खिलाड़ी भारतीय है।

चलिए जानते हैं किन खिलाड़ियों के नाम हैं इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी

3. चेतेश्वर पुजारा
कहते हैं कि जब से दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड ने सन्यास लिया है उसके बाद से चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया की नई दीवार बन गए और हो भी क्यों ना जब यह पिच पर बल्लेबाजी करने आते हैं अच्छे-अच्छे बोलरों के पसीने छुड़ा देते हैं इन को आउट करने के लिए काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ती है। चेतेश्वर पुजारा के लिए साल 2017 काफी बेहतरीन रहा है और उनके इस साल का रिकॉर्ड उनकी सभी खूबियों को बयां करता है। इस साल चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अधिक 50+ स्कोर करें है और वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से इस साल कुल 8 बार 50 से अधिक रनों की पारी निकलीं हैं।

2. डीन एल्गर
दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज डीन एल्गर इस साल अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित कर रहे हैं। अब तक डीन एल्गर के बल्ले से 50 से अधिक रनों की पारी 9 बार खेली जा चुकी है और वह सबसे ज्यादा 50+ रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। अक्टूबर महीने में खेली गई दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश सीरीज में एल्गर ने केवल तीन पारियों में 330 रन ठोक कर मैन ऑफ द सीरीज प्राप्त की थी।

1. केएल राहुल

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल इस साल अपने टेस्ट के प्रदर्शन से काफी चर्चाओं में है। इस साल राहुल के बल्ले से 9 बार 50 से अधिक की पारियां निकली है। कमाल की बात तो यह है कि पिछली 11 पारियों में से राहुल ने 9 पारियों में अर्धशतक लगाया है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भी राहुल अर्धशतक लगा चुके हैं और तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इस सुची में राहुल पहले नंबर पर है।

दोस्तों आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर करें।

कोई टिप्पणी नहीं