इस बात में कोई संदेह नहीं है कि टाइगर जिंदा है फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हो या पोस्टर सबसे पहले हमारे जहन में जो आता है, वो है इस फिल्म का पावर पैक एक्शन सीक्वेंस। इस धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की वजह से टाइगर जिंदा है फिल्म काफी महंगे बजट की फिल्म भी बन चुकी है। क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन हैं भारत की 5 महंगे बजट की फिल्में। चलिए हम आपको बताते हैं।
इस लिस्ट में पहला नंबर रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रोबोट 2.0 का नंबर आता है क्योंकि इस फिल्म का बजट 450 करोड रुपए है। दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बाहुबली 2 का नंबर आता है जो 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। इस लिस्ट में तीसरा नंबर भाईजान की फिल्म टाइगर जिंदा है का नाम आता है जो 180 करोड़ पर के बजट में बनकर तैयार हो रही है।
चौथे स्थान पर भी बाहुबली का नंबर है। यह फिल्म भी 180 करोड रुपए के भारी भरकम बजट में बनी थी और पांचवें स्थान पर भी सलमान खान काबीज हैं। उनकी प्रेम रतन धन पायो 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म है। तो दोस्तों आपकी इस बारे में क्या राय है नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं


कोई टिप्पणी नहीं