क्रिकेट इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। आज से 28 साल पूर्व मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने महज 16 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची नेशनल स्टेडियम में सचिन रमेश तेंदुलकर ने पदार्पण किया था। सचिन तेंदुलकर सबसे छोटी उम्र में पदार्पण करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर भी थे। इस मुक़ाबले में सचिन तेंदुलकर ने पहली पारी में केवल 15 रन ही बनाए थे।
उस समय कोई भी यह सोच नहीं सकता था कि यह क्रिकेटर आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया में अपना एक अलग ही मुकाम बनाने वाला है। किसी को नहीं पता था कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी "क्रिकेट का भगवान" बनने वाला है। जी हां! यहीं से शुरू हुआ था सचिन रमेश तेंदुलकर का सफर।
सचिन अपनी पहली पारी में पदार्पण कर रहे वकार यूनिस का शिकार हुए थे। वकार की तेज कहर वरपाती गेंदों का सचिन तेंदुलकर डटकर सामना कर रहे थे लेकिन 15 रन के निजी स्कोर पर उनको वकार ने क्लीन बोल्ड कर दिया।
इस मुकाबले के बाद सचिन रमेश तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सफर 24 साल तक चला। इस बीच सचिन तेंदुलकर ने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले। इतने बड़े करियर के दौरान सचिन रमेश तेंदुलकर ने 15921 रन बनाए और उनका औसत 53.78 का रहा। सचिन ने 51 शतक और 68 अर्धशतक भी लगाए। सचिन रमेश तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड आज भी कोई बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है। इसे महज एक संयोग समझे की सचिन तेंदुलकर ने आज के ही दिन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की आखिरी पारी खेली थी। इस लिहाज से 15 नवंबर का दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास है।

कोई टिप्पणी नहीं