कोलकाता में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय पारी 172 रनों पर ऑलआउट हो गई है। तीसरे दिन 74 पर 5 के बाद भारतीय टीम ने पारी की शुरुआत करी और केवल 98 रन ही जोड़ सकी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। श्रीलंका टीम इस मुक़ाबले में अपनी पकड़ बनाती नजर आ रही है।
पहले दिन बारिश और लकमल ने किया काम तमाम
आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को कोलकाता में पहला टेस्ट मुकाबला खेलने उतरी थी लेकिन बारिश और तेज गेंदबाज लकमल ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हल्की बूंदाबादी के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और पिच में नमी होने के कारण तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल भारतीय बल्लेबाजों पर हावी हो गए और टीम इंडिया अपने तीन बहुमूल्य विकेट 17 दिन के भीतर गिरा चुकी थी। बारिश के कारण पहले दिन केवल 11.5 ओवर ही हो सका। भारत पहले दिन के खेल समाप्ति पर 17 पर 3 था। भारत के तीनों विकेट सुरंगा लकमल ने लिए।
दूसरे दिन बारिश बनी बाधा, तो दिवार बने पुजारा
दूसरे दिन हर क्रिकेट प्रेमी यही आस लगाए बैठा था कि आज बारिश ना हो और उन्हें एक जोरदार मुकाबला देखने को मिले। परंतु दूसरे दिन भी रिमझिम-रिमझिम बारिश होती रही। हालांकि मुकाबला भारतीय समयअनुसार शुरू हुआ था। भारतीय पारी को पुजारा धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे और चट्टान की तरह डटे हुए थे। दूसरे दिन 21 ओवर ही हुए थे कि बारिश ने दस्तक दे दी। वहीं मुकाबले को रोक दिया गया और लंच की घोषणा कर दी गई। उसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही हो और दूसरे दिन का खेल यहीं समाप्त कर दिया गया। दूसरे दिन खेल समाप्ति पर भारत 5 विकेट खोकर 74 रन बना चुका था। पुजारा नाबाद 47 रन बनाकर खेल रहे थे।
घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे कम स्कोर
आधी भारतीय टीम 74 रनों के भीतर पवेलियन लौट चुकी थी और तीसरे दिन दरकार थी एक बड़ी साझेदारी की। पुजारा और रिद्धिमान साहा काफी गेदं खेलने के बाद सेट भी हो चुके थे और पुजारा धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर आगे बढ़ रहे थे। तीसरे दिन भारतीय टीम ने केवल 5 रन और पुजारा ने अपना अर्धशतक पूरा ही किया था की गामागे ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। पुजारा के आउट होने के बाद साहा और जडेजा ने 48 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करी। 22 रन बनाकर जडेजा परेरा के शिकार हुए। 29 रनों के निजी साहा की पारी का भी अंत हो गया। भारत को एक ही ओवर में दो विकेट गिरने से बड़ा झटका लगा। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ बड़े शार्ट लगाकर भारतीय पारी को 172 रनों तक पहुंचा दिया। मोहम्मद शमी (24) और भुवनेश्वर कुमार ने (13) रन बनाए।
घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ भारत का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। भारत का श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम स्कोर चेन्नई 2005 में भारत 167 रन था और आज 172 रनों पर आउट हो गया। यह भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर हो गया है। इससे पहले भारत चंडीगढ़ में 228 पर आउट हुआ था। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका 165 रन बना चुका है और उसके चार विकेट गिरे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं