बारिश के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया.निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 67 रन बनाये और न्यूजीलैंड को 68 रनों का लक्ष्य दिया,लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को परास्त कर दिया.भारत पहली बार न्यूजीलैंड से कोई टी20 सीरीज जीता है.
इस मैच के बाद विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज़ में एक चुटकी ली और ट्वीट कर कहा "धुलाई के बाद सिलाई"लेकिन न्यूजीलैंड के टीम ने बेहतर खेल दिखाया,उन्होंने कहा न्यूजीलैंड के खिलाफ हारना नहीं खलता क्योकि वो बेहतरीन लोग है.लेकिन यह टीम इंडिया के लिए मीठी जीत है.आपको बता दे की न्यूज़ीलैण्ड टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रोस टेलर और वीरेंद्र सहवाग के बीच एक मजेदार जंग छिड़ी रहती है.
पिछले दिनों रोस टेलर ने राजकोट में न्यूजीलैंड की जीत के बाद वीरू को इन्स्ताग्राम पर एक फोटो शेयर की थी.और उन्होंने वीरू को टैग करते हुए लिखा था राजकोट में मैच के बाद दरजी की दुकान बंद,अगली सिलाई तिरुवंतपुरम में होगी.इसी के जवाब में सहवाग ने यह मजेदार कमेंट किया
कोई टिप्पणी नहीं