रोहित शर्मा के लिए बेहद खास है आज का दिन, कुछ ऐसा किया था कारनामा

Share:
भारतीय टीम के "हिटमैन" रोहित शर्मा के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज के ही दिन रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कारनामा किया था जिसको देखकर पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई थी। 13 नवंबर 2014 को ईडन गार्डन (कोलकाता) में रोहित शर्मा ने एक ऐसी पारी खेली थी जिसको आज तक कोई भी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है। जी हां! रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन में 264 रनों की पारी खेली, जो वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।

भारत और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला 16 नवंबर को ईडन गार्डन (कोलकाता) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें मैच से पहले की तैयारियों में जुट गई है।

आज के दिन रोहित शर्मा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 200 और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के 219 रनों को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि रोहित शर्मा 264 रनो से पहले भी एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। 2 नवंबर 2013 को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर की पहली डबल सेंचुरी लगाई थी। इस मुक़ाबले में रोहित शर्मा ने चौके और छक्कों की बौछार की थी और रोहित ने 12 चौके और 16 छक्कों की मदद से 209 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा का दोहरा शतक क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया। रोहित शर्मा की पारी सदैव के लिए अमर हो गई। रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो डबल सेंचुरी लगाई है। भारत के लिए रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर 200 और सहवाग 219 की पारी खेल चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं