टेस्ट में फिर से नंबर वन बनेंगे रविंद्र जडेजा

Share:
कोलकाता। 16 नवंबर से भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला ईडन गार्डन कोलकाता में गुरुवारको खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा और तीसरा मुकाबला 24 नवंबर और 2 दिसंबर को खेला जाएगा। काफी लंबे अरसे के बाद टीम में वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा के पास टेस्ट में नंबर वन बनने का मौका है।

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में रविंद्र जडेजा 884 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पहले नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (896) अंकों के साथ हैं। 2 दिन बाद तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरु होने जा रही हैं। रविंद्र जडेजा तीनों मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर आ सकते हैं। रवींद्र जडेजा केवल 12 अंक ही पीछे है, लिहाजा अगर जडेजा एक या दो 5 विकेट हॉल निकाल लेतें हैं तो वह पहले नंबर पर आ जाएंगे।

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी रविंद्र जडेजा दूसरे नंबर पर है। जडेजा से पहले बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं। फिलहाल शाकिब अल हसन 437 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि उनसे 8 कम अंकों के साथ जडेजा दूसरे स्थान पर हैं। जडेजा अगस्त महीने में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में पहली बार ऑलराउंडरों की सूची में नंबर वन बने थे। रवींद्र जडेजा के पास अब सुनहरा मौका है जब वह गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में पहले नंबर पर आ सकते हैं। ऑलराउंडरों में नंबर वन बनने के लिए जडेजा को गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं