यदि आपके फोन में है वायरस तो इस समस्या से ऐसे पाए छुटकारा

Share:
फोन से वायरस निकालने के लिए लोग फोन को रीसेट करते है. जिससे वायरस तो निकल जाता है. परन्तु सभी डेटा फोटो, वीडियो, गाने, गेम, महत्वपूर्ण ऐप और अन्य व्यक्तिगत डेटा डिलिट हो जाता है. लेकिन आज हम आपको बिना रिसेट और बिना किसी एंटीवायरस के मोबाइल वायरस निकालने का तरीका बता रहे है.

पहला स्टेप
सबसे पहले आप फोन का पॉवर बटन दवाए और आपके सामने पॉवर ऑफ लिखा आ जाएगा जो स्विच ऑफ बटन है. उस पॉवर ऑफ़ पर दवाए रखे फिर आपसे यह पूछा जाएगा क्या आप सेफ मोड लगाना चाहते है. तो आप यस कर दे फिर आपके फोन में सेफ मोड़ लग जाएगा
दूसरा स्टेप 
अब सेफ मोड़ लग जाने के बाद आप सेटिंग में जाए फिर एप्प मेनेजर में जाए और फिर डाउनलोड एप्प पर क्लीक करे अब यहाँ पर उन सभी एप्प को अनइंस्टॉल कर दे जो आपने इंस्टॉल नही किए है. अब आपके फोन से वायरस डिलिट हो चूका है. अब आप फ़ोन को रिबूट कर दे इससे सेफ मोड़ ऑफ हो जाएगा
आप एक बार फिर से एप्प मैनेजर में जाए और डाउनलोड आप्शन पर क्लीक करे और चेक करे जो आपने एप्प अनइंस्टॉल किया था वो एप्प डिलिट हुआ है या नही यदि नही हुआ है. तो इस तरीके को अपनाए

यदि वायरस डिलिट नही हुआ तो यह तरीका यूज़ करे

सबसे पहले आप Settings >> Security >> Device Administrators पर जाए अब यह से आप उस वायरस को डीएक्टिवेट कर अनइंस्टॉल कर सकते है.

कोई टिप्पणी नहीं