तीन मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे है। बुधवार को जब भारत ने पहला टी-20 मैच 53 रनों से अपने नाम किया था, तो उसका फायदा भारत से ज्यादा पाकिस्तान को मिला। अब आप सोच रहे होंगे भारत की जीत से भले पाकिस्तान को क्या फायदा होगा? आपको बता दें कि आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान न्यूजीलैंड को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया है।
सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड टीम 125 अंकों के साथ पहले स्थान पर थी। जबकि पाकिस्तान 124 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। भारत के हाथों करारी हार से न्यूजीलैंड टीम के पांच अंक कम हो गए हैं जिसके चलते उसके टी-20 रैंकिंग में 120 अंक हो गए हैं और अब वह दूसरे पायदान पर पहुंच गया है और पाकिस्तान की टीम सीधे ही नंबर वन की कुर्सी पर बैठ गया है।
भारत को भले ही 53 रनों से जीत मिली हो लेकिन उसके अभी भी ICC T20 रैंकिंग में कोई सुधार नहीं आया। भारत अब भी 118 अंकों के साथ पाचवें पायदान पर है।
नंबर वन के लिए न्यूजीलैंड और श्रीलंका का करना पड़ेगा सफाया
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 में करारी मात थी, उससे भारत को कोई फायदा नहीं हुआ है लेकिन अगर वह न्यूजीलैंड का सफाया कर देता है यानी 3-0 से सीरीज अपने नाम करता है तो वह इसके साथ ही दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगा। जबकि न्यूजीलैंड टीम को खासा नुकसान होगा और वह 115 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारत श्रीलंका से तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगा और उसको वह तीनों मैच भी जीतने होंगे तभी भारत नंबर वन की कुर्सी पर बैठेगा।


कोई टिप्पणी नहीं